20 hrs - Translate

भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी बोधना सिवानंदन ने इतिहास रचते हुए FIDE अप्रैल 2026 रेटिंग सूची में 2366 अंक के साथ इंग्लैंड की नंबर-1 महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने चार बार की ब्रिटिश चैंपियन लैन याओ को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की टॉप 100 महिला खिलाड़ियों में 72वां स्थान भी हासिल किया। इस उपलब्धि पर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा, "सिर्फ 11 साल की उम्र में इंग्लैंड की शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ी बनने पर बोधना सिवानंदन को बहुत-बहुत बधाई। हमने एक बार डाउनिंग स्ट्रीट के गार्डन में एक-दूसरे के खिलाफ खेला था। इतना जरूर कहूंगा कि उनकी यह सफलता कोई हैरानी की बात नहीं है।"

image