जापान के इचिकावा सिटी जू में रहने वाले पंच की कहानी आप सभी जानते होंगे। जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया था। पंच पहले भी चर्चा में आ चुका है। जब वह एक सॉफ्ट टॉय ओरंगुटान के खिलौने से लिपटकर प्यार खोजता था। जब उसे मां का सहारा नहीं मिला, तो उसने उस सॉफ्ट टॉय को ही अपना सहारा बना लिया। हाल ही में एक बार फिर बेबी मंकी पंच का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी नई साथी के साथ खेलता-कूदता नजर आ रहा है।
#punchmonkey #monkey #friendshipandlove #emotionalstory #japan #viralnews