2 d - Translate

कनाडा ने अपने एक नये फरमान से अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मुसीबत बढ़ा दी है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों की जांच नियम को काफी सख्त कर दिया है। इसके लिए उन्हें अपने दस्तावेज जमा करने के लिए 21 दिन की डेडलाइन तय कर दी है। कनाडा के इस फरमान से विभिन्न देशों के छात्रों में हड़कंप मच गया है। इसमें सैकड़ों भारतीय छात्र भी शामिल हैं, जो कनाडा के इमिग्रेशन विभाग के इस नए आदेश के लपेटे में हैं। कनाडा भारत समेत अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय छात्रों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। इसमें छात्रों से उनके स्टडी परमिट नियमों का पालन करने की पुष्टि करने के लिए दस्तावेज मांगे गए हैं। यह कार्रवाई देश के ऑडिटर जनरल की रिपोर्ट के बाद की गई है, जिसमें इंटरनेशनल स्टूडेंट प्रोग्राम की विश्वसनीयता पर गंभीर चिंता जताई गई थी। पिछले कुछ हफ्तों में कई भारतीय छात्रों को भी ऐसे नोटिस मिले हैं। इससे छात्रों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

image