8 hrs - Translate

शासकीय आवास पर भारतीय संत परंपरा के अनमोल रत्न, प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी के अनन्य साधक बाबा नीब करौरी महाराज जी के पावन जीवन पर आधारित फिल्म का प्रोमो एवं पोस्टर लॉन्च किया।
यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है। बाबा नीब करौरी महाराज जी का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिनकी शिक्षाएं सरलता, करुणा और भक्ति का अद्वितीय संदेश देती हैं।
इस दौरान योगगुरु Swami Ramdev जी, स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज भी उपस्थित रहे। फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्देशक एवं निर्माता दल को इस आध्यात्मिक प्रयास के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Pujya Swami Chidanand Saraswatiji - Muniji

image
image
image