15 hrs - Translate

यह 'भारत रत्न' बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का ही पुण्य व अलौकिक प्रताप है कि आज एक आदिवासी की बेटी देश की महामहिम राष्ट्रपति और पिछड़े वर्ग का बेटा प्रधानमंत्री है। अगर मैं आज उप मुख्यमंत्री हूं तो यह बाबासाहेब की सोच व संघर्ष की ताक़त है। अगर आज गरीब, वंचित और पिछड़े स्वाभिमान के साथ जीना सीखे हैं तो उसके पीछे बाबासाहेब की चेतना है। वह सबके थे और सबके रहेंगे।
दरअसल, जो लोग बाबासाहेब को केवल एक वर्ग तक सीमित रखना चाहते हैं और उनके नाम पर साल में एकाध दिन अपनी राजनीति चमकाने के लिए उनका स्मरण करते हैं, उनके अनुयायियों को महज़ वोटबैंक समझते हैं, वह बाबासाहेब का घोर अपमान करते हैं। कुछेक दल बाबासाहेब के विचारों पर चलने के स्थान पर उनके नाम पर केवल मूर्तियां लगाकर अपने को धन्य समझ लेते हैं।
भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जो बाबासाहेब के संविधान को भी मानता है और उनके विचारों को भी वास्तविक रूप में आत्मसात करता है। इसलिये आज वक्त है कि हम पिछड़ों और दलितों को एकजुट होकर भाजपा के साथ मिलकर पूज्य डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के अधूरे सपनों को पूरा करने में सहयोग करना चाहिए। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी!