IPL 2026 में कोलकाता का बुरा सफर जारी है। चेन्नई के खिलाफ भी कोलकाता की टीम फिर से जीत का खाता खोलने से चूक गई। हार के बाद केकेआर की टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर बीसीसीआई ने मोटा फाइन ठोक दिया। सीएसके बनाम केकेआर के मैच में अजिंक्य रहाणे को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। टीम के कप्तान रहाणे पर इसके लिए बीसीसीआई ने 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया।
आईपीएल की जारी आधिकारिक मीडिया रिलीज में बताया गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच नंबर 22 के दौरान धीमी ओवर रेट ओवर बनाए रखी। ये आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से जुड़ा है। रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
#ipl2026 #rahane #kkr #kolkatanightriders