11 horas - Traducciones

पद्म विभूषण से अलंकृत, भारतीय वायुसेना के गौरव 'मार्शल ऑफ़ द एयर फोर्स' अर्जन सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
मार्शल अर्जन सिंह जी भारतीय सैन्य इतिहास के उन महान योद्धाओं में है, जिन्होंने साहस, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा की नई ऊँचाइयाँ स्थापित कीं। 1965 के युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व में भारतीय वायुसेना ने अद्भुत पराक्रम दिखाया और देश की सुरक्षा को सुदृढ़ करने में निर्णायक भूमिका निभाई।
उनका जीवन हमें देशहित को सर्वोपरि रखने और अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

image