14 hrs - Translate

बस्ती जिले के मलौली गोसाई गांव में एक शादी के दौरान 11 साल के बच्चे चमन के साथ बेहद दर्दनाक घटना हुई। वह बार-बार रसगुल्ला खा रहा था, जिससे नाराज होकर एक कैटरिंग कारीगर ने गुस्से में उसे जलते तंदूर में फेंक दिया। बच्चा बुरी तरह झुलस गया और उसकी हालत गंभीर है। पहले उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, फिर लखनऊ रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में लोगों में गुस्सा है।

image