संभल के मुबारकपुर बंद गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार को गिरा दिया। दो हाइड्रा मशीनों और रस्सियों की मदद से मीनार को खींचकर तोड़ा गया, जबकि इससे पहले आसपास की पांच दुकानों को भी ध्वस्त किया गया।
प्रशासन का कहना है कि मस्जिद का निर्माण करीब 15 साल पहले सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किया गया था। मौके पर डीएम और एसपी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।
गांव में लोगों के जुटने पर पुलिस ने उन्हें हटाया और स्थिति को नियंत्रण में रखा।
इस कार्रवाई ने इलाके में हलचल बढ़ा दी है और प्रशासन की सख्ती एक बार फिर चर्चा में है।
#lucknowwale #upnews #sambhal #bulldozeraction #breakingnews