पहलगाम हमले के एक साल बाद उस पूरी साजिश का सबसे बड़ा खिलाड़ी बेनकाब हो गया है. आजतक के पास उस आतंकी की पहली तस्वीर और उसकी पूरी जानकारी है, जो पाकिस्तान में बैठकर कश्मीर में हमले करवाने की प्लानिंग करता है. इस मास्टरमाइंड का नाम साजिद जट्ट है, जो लश्कर और TRF का बड़ा आतंकी है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि वह अब वहां साजिद बनकर नहीं, बल्कि अपनी पहचान और हुलिया बदलकर एक साये की तरह रह रहा है.
पहलगाम हमले के एक साल बाद मास्टरमाइंड पर यह आजतक/इंडिया टुडे की सबसे बड़ी तहकीकात है. हमारी टीम ने उस आतंकी का असली घर और उसके पाकिस्तानी होने के वो सबूत ढूंढ निकाले हैं, जिन्हें उसने दुनिया से छिपा रखा था. NIA ने अपनी जांच में साजिद जट्ट उर्फ सैफुल्लाह साजिद को ही इस पूरे हमले का असली जिम्मेदार बताया है. इस पड़ताल में यह भी पता चला है कि इसका असली नाम हबीबुल्लाह तबस्सुम है. इसी ने बैरसन घाटी में मासूम लोगों पर गोलियां चलवाई थीं. इस आतंकी की दहशत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि NIA ने इस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है.
स्वाइप कर देखिए हमलावर की तस्वीर...
#pahalgamattack |#mastermind | #pakistan #sajidjatt |#aajtaksocial | #atcard