14 hrs - Translate

इतिहास रचकर लौटा आर्टेमिस II, चंद्रमा की परिक्रमा कर सुरक्षित पृथ्वी पर आए चारों अंतरिक्ष यात्री

नासा के आर्टेमिस II मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार शाम को प्रशांत महासागर में ड्रामेटिक स्प्लैशडाउन कर चंद्रमा के चारों ओर की रिकॉर्ड तोड़ यात्रा को समाप्त करते हुए पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए हैं।

नासा ने बताया कि ओरियन स्पेसक्राफ्ट वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करते समय 32 गुना ध्वनि की गति से आगे बढ़ा और हजारों डिग्री तापमान झेलने के बाद पैराशूट की मदद से धीरे-धीरे 17 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पानी पर उतरा।

यह मिशन नासा के आर्टेमिस प्रोग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका लक्ष्य चंद्रमा पर स्थायी मानव बेस स्थापित करना और अंततः मंगल ग्रह पर मानव मिशन भेजना है। आर्टेमिस III में चंद्रमा की सतह पर उतरने की योजना बनाई गई है।

image