दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2515) में शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण भारी हंगामा देखने को मिला।
विमान को रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा, जिसके बाद आक्रोशित यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रिफंड की मांग को लेकर अड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रियों को विमान में बैठाने के बाद तकनीकी क्लीयरेंस न मिलने के कारण फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर ही खड़ा रखा गया।
इस दौरान विमान के अंदर एसी बंद कर दिया गया। भीषण गर्मी और बंद केबिन में घंटों फंसे रहने के कारण कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे विमान के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन का व्यवहार शुरुआत से ही गैर-जिम्मेदाराना था। बोर्डिंग से पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर दो बार गेट बदले गए, जिससे यात्री भ्रमित और परेशान होते रहे। जब विमान रनवे से वापस आया तो यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।
#airindiaflight #delhiindore