90 वर्षों का हमसफ़र - आकाशवाणी (भाग - 2
आज़ादी की पहली सुबह और 'वंदे मातरम्' की गूँज
* 15 अगस्त 1947 की सुबह 6:30 बजे, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित ओंकारनाथ ठाकुर ने ऑल इंडिया रेडियो से 'वंदे मातरम्' का पूर्ण संस्करण प्रस्तुत किया।
* यह गायन सरदार वल्लभभाई पटेल के विशेष अनुरोध पर 'बंगिया काफी' राग में पिरोकर प्रस्तुत किया था।
* राष्ट्रगीत के प्रति पूर्ण सम्मान प्रकट करने के लिए पंडित जी ने रेडियो स्टूडियो में खड़े होकर यह प्रस्तुति दी थी।
* यह गायन केवल संगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत की सांस्कृतिक अस्मिता और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक बन गया।
* 24 जनवरी 1950 को 'वंदे मातरम्' को आधिकारिक रूप से 'राष्ट्रीय गीत' का दर्जा मिला
#airat90 #akashvaniat90