3 uur - Vertalen

यदि सारे पिता, भाई, चाचा, मामा सब संरक्षक ही हैं तो ये चार साल पांच साल की बच्चियों का बलात्कार कौन कर रहा, क्या इन बच्चियों ने छोटे कपड़े पहन कर, अंग प्रदर्शन करके किसी 65 साल के बुड्ढे को आकर्षित किया था बलात्कार के लिए। क्या ये बुड्ढा किसी का बाप, किसी का भाई, चाचा मामा नहीं होगा?? क्या ये इस दुनिया से नहीं होगा, दूसरे ग्रह से आया हुआ एलियन है?? क्या सजा मिलेगी इसको या सबूतों के आभाव में छूट जाएगा या सजा हो भी गई तो बेल मिल जाएगी ??
चार साल की बच्ची गर्मी की छुट्टियों में नानी के घर आई थी, एक पैंसठ साल का ठरकी बुड्ढा.....जिसकी ठरक उस छोटी बच्ची को भी देखकर जाग गई। पहले बलात्कार किया, उसके बाद उसका चेहरा पत्थर से कुचल दिया और उसके शव को गोबर के अंदर छुपा दिया। क्या सजा मिलेगी इसको....इसका केस भी कोई वकील लड़ेगा जो एड़ी चोटी का जोड़ लगा देगा इसको बचाने के लिए....कोई महिला भी हो सकती है, क्योंकि IRS अधिकारी के बेटी के रेप केस में रेपिस्ट की वकील महिला ही है, सबको खुद को लाइमलाइट में लाना है....थू 🥹
लड़की के पिता ने सिर्फ एक ही मांग की है कि कोई नेता न तो फोन करे, न मिलने आए, यदि न्याय देना है तो योगी जी के जैसे दो... एनकाउंटर करो...जरूरी नहीं कि किसी भी बलात्कारी को सजा मिले ही इस देश में, क्योंकि सबूतों के आभाव में लोग छूट जाते हैं। सड़ी हुई सिस्टम से और उम्मीद भी क्या कर सकते हैं, बस जब तक संभव हो बचा कर रखो अपनी बेटियों को 🥹😒😔
#newsupdate #pune #**** #**** #nonfollowers

image