मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे ने जहां पूरे देश को झकझोकर रख दिया वहीं इसी हादसे में एक शख्स ऐसा भी सामने आया है जो किसी हीरो से कम नहीं है। दरअसल पश्चिम बंगाल के रहने वाले रमजान ने की नजर जैसे डूब रहे क्रूज पर पड़ी वो 25 फुट उंचाई से सीधा पानी में कूद गया और तैरकर लोगों को बचाने के लिए क्रूज तक जा पहुंचा। रमजान ने 6 लोगों को पानी से बाहर निकाला लेकिन उसमें से दो लोगों की जान नहीं बचा सकी, हालांकि 4 लोगों को रमजान सकुशल बाहर निकालने में कामयाब रहा। अपनी जोखिम में डालने वाले रमजान को आज पूरा देश सलाम कर रहा है।
#cruise #jabalpur #jabalpurcruiseaccident #bargidam