7 Std - übersetzen

नोएडा में पिज्जा की दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के चौड़ा गांव का बताया जा रहा है, जहां ‘पिज्जा हंट’ नाम की दुकान संचालित की जाती है।
वायरल वीडियो में एक युवक पिज्जा बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि दुकान मुजम्मिल नाम का युवक चलाता है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में नाराजगी फैल गई। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।