आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने सनातन धर्म और मंदिरों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूरे देश में एक राष्ट्रीय “सनातन धर्म संरक्षण बोर्ड” बनाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यह बोर्ड मंदिरों, धार्मिक परंपराओं और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए काम करेगा।
पवन कल्याण का यह बयान सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक नजरिए से भी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और भारत की प्राचीन परंपराओं को सुरक्षित रखना हर भारतीय का कर्तव्य है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह मुद्दा राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी चर्चा का विषय बन सकता है।