11 ore - Tradurre

नहीं रहे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी
आज उनका फौजी से CM तक का सफर समाप्त। शत शत नमन सर ।💐🙏😢
.....................
एक फौजी, जिसने 35 साल भारतीय सेना में बिताए। मेजर जनरल के रैंक तक पहुंचे। रिटायरमेंट के बाद सोचा होगा... अब देश की सेवा राजनीति से करेंगे।
गढ़वाल से सांसद बने। केंद्र में मंत्री बने। हाईवे और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स संभाले ।
फिर मौका मिला, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने का।
खंडूड़ी जी ने मुख्यमंत्री बनते ही क्या किया जानते हैं, सिस्टम को साफ किया। अनुशासन लाने की कोशिश की । भ्रष्टाचार पर हाथ कसा । अफसरों से सवाल पूछने शुरू किए ।
खंडूड़ी जी ने सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े फैसले लिए। पहाड़ों में कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम किया। जमीन खरीद पर सख्त नियम लागू किए, ताकि बाहरी लोग उत्तराखंड की ज़मीन पर कब्जा न जमा सकें।
फिलहाल राजनीति में जहां नेता अपनी छवि बनाने के लिए करोड़ों खर्च करते हैं, वहीं खंडूड़ी जी को आज भी लोग उनके काम और अनुशासन के लिए याद करते हैं। एक ऐसा मुख्यमंत्री जिसने सत्ता को सुविधा नहीं, बल्कि ज़िम्मेदारी समझा, आगे भी वो इसी रुप में याद किए जाएंगे। ओम शांति।🌷

image