झारग्राम में प्रधानमंत्री Narendra Modi को झालमुड़ी खिलाने वाला दुकानदार अब डर के साए में!
PM मोदी के चुनावी दौरे के दौरान एक प्लेट झालमुड़ी ने विक्रम साव को देशभर में मशहूर कर दिया था।
लेकिन अब वही पहचान उनके लिए मुसीबत बन गई है।
विक्रम साव का दावा है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
धमकियों के खुलासे के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
झालमुड़ी बेचने वाले बिहार के गया निवासी विक्रम साव उस समय सुर्खियों में आए थे, जब PM मोदी ने झारग्राम में रुककर उनकी दुकान की झालमुड़ी खाई थी।
इसके बाद सोशल मीडिया पर “मोदी वाली झालमुड़ी” ट्रेंड करने लगी थी और बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद कई जगह जश्न में भी झालमुड़ी बांटी गई थी।
अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर एक झालमुड़ी बेचने वाले को धमकी क्यों?
क्या सिर्फ PM मोदी से जुड़ जाना ही उसकी गलती बन गया?
#fblifestyle