सैफ अली खान ने अपने करियर की पहली फिल्म 'बेखुदी'(1993) की शूटिंग शुरू करने से पहले ही अक्टूबर 1991 में अमृता सिंह से शादी कर ली थी. उस समय सैफ महज 21 के थे और उनकी पत्नी अमृता 33 साल की थीं जो तब फिल्मी दुनिया पर राज कर रही थीं. सैफ अली खान को 'बेखुदी' से इंडस्ट्ऱी में लॉन्च किया जाना था लेकिन पहले शेड्यूल के बाद भी ये फिल्म उनके हाथ से निकल गई. बताया जाता है कि इस फिल्म से निकाले जाने की वजह उनका अमृता सिंह से अफेयर रहा था.
अब हाल ही में न्यूज़18 से बातचीत में सैफ ने एक बार अपने पुराने वक्त को याद किया है. उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि एक सीनियर एक्टर, जो एक अलग पीढ़ी के थे उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं किसी को न बताऊं कि मेरी शादी हो चुकी है. मुझे समझ नहीं आया कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा.' उन्होंने ये भी कहा कि ये अब तक की सबसे अजीब सलाह थी.