4 ساعة - ترجم

संकल्प से सिद्धि के 12 गौरवशाली वर्ष!
26 मई 2014 को शुरू हुआ यह कालखंड केवल शासन परिवर्तन नहीं, बल्कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के यशस्वी नेतृत्व में राष्ट्र के खोए हुए आत्मविश्वास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का ऐतिहासिक क्षण है।
'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूलमंत्र तथा 'अंत्योदय' के परम सिद्धांत को ध्येय मानकर सरकार ने नीतियों को केवल कागज़ों तक सीमित न रखकर जन-जन के जीवन को बदलने का माध्यम बनाया है। जहाँ एक ओर जनधन, DBT और डिजिटल क्रांति से अंतिम छोर पर बैठे गरीब का सशक्तिकरण हुआ, वहीं "विकास भी, विरासत भी" के संकल्प से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ देश के सांस्कृतिक गौरव का पुनरुद्धार हुआ है। आज का सुरक्षित और सक्षम भारत आतंकवाद पर कड़े प्रहार और सेना के बढ़ते शौर्य के साथ अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
सुशासन और राष्ट्र-प्रथम की यही 12 वर्षों की यात्रा आज "विकसित भारत @2047" के महासंकल्प की सबसे मजबूत आधारशिला है।

image