15 Std - übersetzen

बॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर रही थी बेटी:पलामू में नाराज पिता ने टांगी से काट डाला, घर में मची चीख-पुकार, आरोपी फरार
पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत लोहार गांव में एक पिता ने अपनी 22 वर्षीय बेटी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान अंजली कुमारी के रूप में हुई है। आरोपी पिता का नाम अगस्त कुमार महतो है। घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे अंजली अपने कमरे में मोबाइल फोन से किसी युवक से बात कर रही थी, तभी उसके पिता वहां पहुंचे। वे इसी बात से नाराज हो गए।
टांगी से बेटी की गर्दन पर किए वार
गुस्से में आकर पिता ने घर में रखी तेज धारदार टांगी से अंजली की गर्दन पर वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि अंजली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबे को सुन आसपास के लोग मौके पर जुटे।

image