4 Std - übersetzen

गोंडा में एक युवक ने फर्जी IAS अधिकारी बनकर 6.50 लाख रुपए की ठगी की। युवक ने युवती और उसकी 2 बहनों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। साथ ही उससे शादी करने की बात कही। जब युवक नौकरी नहीं लगवा पाया तो वह खुद को रॉ एजेंट बताने लगा।
युवक ने युवती से कहा, पहलगाम हमले के बाद हम लोगों को एक मिशन के लिए बुलाया गया है। मुझे अपना मैरिज सर्टिफिकेट जमा करवाना है। हम लोगों को जल्द ही शादी करनी होगी। युवती आरोपी की बातों में आ गई और उसने शादी भी कर ली। कुछ दिनों बाद युवक बहाना बनाकर युवती के पास से चला गया।
इसी बीच परिवार को कुछ शक हुआ तो उन लोगों ने पूरे मामले की छानबीन की। इस दौरान परिवार को युवक के पास से फर्जी पेपर और उसकी पत्नी की फोटो मिली। जब परिवार ने इस बारे में आरोपी से बात की तो वह जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। अब परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
#uttarpradesh #gonda #uppolice #lucknow #viralnews #socialmedia

image