5 hrs - Translate

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ गोल्फ क्लब में आयोजित ‘द ग्रीन शिफ्ट’ गोल्फ टूर्नामेंट अवॉर्ड्स में सहभागिता कर खेल, जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को एक साझा मंच पर आगे बढ़ाने का अवसर मिला। इस अवसर पर मेगा स्टार श्री Sanjay Dutt जी की उपस्थिति ने Net Zero Sarojininagar अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।
‘द ग्रीन शिफ्ट’ केवल एक गोल्फ टूर्नामेंट नहीं, बल्कि खेल, समाज, उद्योग, नवाचार और जनसहभागिता को जोड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को जनआंदोलन बनाने का प्रयास है। प्रतियोगिता के अंतर्गत जूनियर, महिला, वेटरन्स, सीनियर वेटरन्स एवं विभिन्न हैंडीकैप श्रेणियों सहित कुल 23 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा विजेताओं को ₹6 लाख तक के आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर श्री संजय दत्त जी ने कहा—
“पेड़ लगाओ, जादू की झप्पी पाओ। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।”
उन्होंने आगे कहा—
“ये Net Zero का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, ये आपको पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है। राजेश्वर जी मेरे भाई हैं। ये मेरे को कहेंगे ‘संजू बाबा यहां आ जाओ’, मैं इनके लिए कहीं भी खड़ा हो जाऊंगा।”
मेरा दृढ़ विश्वास है कि Net Zero की यात्रा बिल्कुल गोल्फ की तरह है—सफलता किसी एक बेहतरीन शॉट से नहीं, बल्कि लगातार किए गए छोटे-छोटे प्रयासों से मिलती है। आज जलवायु परिवर्तन भविष्य नहीं, वर्तमान की चुनौती है। जब सामान्य नागरिक यह तय करेगा कि उसका हर छोटा कदम मायने रखता है, तभी Net Zero का लक्ष्य वास्तविकता बनेगा।
आज लखनऊ सहित देशभर के शहर गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। लखनऊ का AQI कई बार 200 के पार पहुंच जाता है, भूजल स्तर लगातार गिर रहा है, जबकि वायु प्रदूषण के कारण विश्वभर में प्रतिवर्ष लगभग 70 लाख लोगों की असमय मृत्यु होती है। यूनिसेफ के अनुसार वर्ष 2040 तक लगभग 60 करोड़ बच्चे गंभीर जल संकट का सामना कर सकते हैं। ये आंकड़े केवल चेतावनी नहीं, बल्कि तत्काल सामूहिक कार्रवाई का आह्वान हैं।
ऊर्जा संरक्षण की दिशा में यदि भारत का प्रत्येक नागरिक केवल एक वॉट बिजली की बचत करे, तो प्रतिवर्ष लगभग 1,250 करोड़ यूनिट बिजली बचाई जा सकती है, जिससे करोड़ों रुपये की बचत और लाखों टन कार्बन उत्सर्जन को रोका जा सकता है। ऐसे समय में ऊर्जा संरक्षण, पौधारोपण, हरित जीवनशैली, स्वच्छ ऊर्जा और जनभागीदारी ही आगे का रास्ता है।
इस अवसर पर श्री डॉ. सुभाष चंद्र जी (अध्यक्ष), श्री रजनीश सेठी जी (सचिव), श्री आर. एस. नंदा जी (कप्तान), श्री सुधांशु रस्तोगी जी (संयुक्त सचिव), श्री यासिर जी, श्री अजय गुप्ता जी, श्री तेजपाल सियाल जी, श्री करण चंदा जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुझे प्रसन्नता है कि Net Zero Sarojininagar अभियान लगातार समाज, उद्योग, शिक्षण संस्थानों, खेल जगत और नागरिकों को जोड़ते हुए आगे बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य केवल सरोजिनी नगर तक सीमित नहीं, बल्कि एक ऐसा मॉडल तैयार करना है जो व्यापक स्तर पर हरित परिवर्तन की प्रेरणा बने।
आइए, हम सभी मिलकर खेल, समाज और पर्यावरण को जोड़ते हुए “एक व्यक्ति–एक संकल्प” के साथ Net Zero Sarojininagar 2040 के लक्ष्य को जनआंदोलन बनाएं।
#worldenvironmentday #greenshift #netzerosarojininagar #environmentalprotection

image