सोशल मीडिया पर दिखावा भारी पड़ सकता है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मोहनी गांव की एक महिला ने सोने के गहने से लदकर रील बनाई थी। रील में महिला दिखा रही थी कि उसके पास गहने और लग्जरी कारें हैं। रील के आधार पर ही चोरों को सुराग मिल गया। इसके बाद चोरों ने अपना टारगेट फिक्स किया।