उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बिल्कुल नया और अलग अंदाज सामने आया है। आमतौर पर सफेद कुर्ता-पायजामा, काली सदरी और लाल टोपी में दिखने वाले अखिलेश यादव इस बार जींस और टी-शर्ट वाले कैजुअल लुक में नजर आए हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते जब वह अपनी विदेश यात्रा से वापस लौटे तो एयरपोर्ट पर किसी ने उनका यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब सपा समर्थक इंटरनेट पर इस वीडियो को जमकर शेयर करते हुए अखिलेश यादव की सादगी की तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में अखिलेश यादव से एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी फोटो खिंचवाने और हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव भी सबकी इच्छा पूरी करते हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। वीडियो में अखिलेश लंबे बाल, सफेद टी-शर्ट, ब्लैक जींस और ब्लैक शू पहने दिख रहे हैं। इस वीडियो को लोग जमकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।