8 hrs - Translate

हरियाणवी डांसर और सिंगर Sapna Choudhary की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली की द्वारका अदालत ने सपना को घरेलू हिंसा मामले में अंतरिम राहत देते हुए उनके पति वीर साहू को उनसे संपर्क करने और उनके करीब आने से रोक दिया है।
बताया जा रहा है कि सपना अपने बच्चों के साथ ससुराल छोड़ मायके में रह रही हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक पति को घर, काम की जगह और फिल्म प्रीमियर तक जाने से मना कर दिया है। सपना ने मारपीट और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनके बाद अदालत ने यह बड़ा फैसला सुनाया।
सोशल मीडिया पर अब लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं — कुछ सपना के समर्थन में हैं, तो कुछ इस पूरे मामले पर सवाल उठा रहे हैं। 💔⚖️

image