11 hrs - Translate

दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन
एशियाई खेलों में जीता था स्वर्ण पदक, खेल जगत में थी इज्जत
खेलपथ संवाद
चंडीगढ़। भारतीय निशानेबाजी जगत को गुरुवार रात बड़ा झटका लगा, जब देश के प्रसिद्ध निशानेबाजी कोच और पूर्व एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव के अनुसार, राणा ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। हाल ही में वे जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारतीय दल के साथ लौट रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

image