5 Std - übersetzen

चलती ट्रेन के गेट पर लटककर वीडियो बनाना पड़ा महंगा, महिला पर जुर्माना
वैशाली में चलती ट्रेन के गेट पर लटककर वीडियो बनाने वाली महिला पर GRP ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद महिला पर ₹2000 का जुर्माना लगाया गया।
वायरल वीडियो में महिला कहते सुनाई दी थी, "हम वीडियो बनवईबई त कोई बोलतई रे..." जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया था।
पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान पिंकी देवी के रूप में बताई और स्वीकार किया कि उसने हाजीपुर से मुजफ्फरपुर जाते समय ट्रेन में यह वीडियो बनाया था।
GRP ने महिला को भविष्य में ऐसी खतरनाक हरकत नहीं करने की चेतावनी दी है और यात्रियों से भी रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

image