12 Std - übersetzen

प्यार की कोई उम्र नहीं होती... या फिर होती है?
बिहार के कटिहार जिले से एक ऐसी शादी सामने आई है जिसने पूरे सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। 60 वर्षीय सुग्रीम पासवान ने 22 वर्षीय युवती से मंदिर में विवाह रचा लिया।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 2 साल से प्रेम संबंध था। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो पंचायत बुलाई गई। पंचायत के सामने दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहने और शादी करने की इच्छा जताई, जिसके बाद गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।
अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोई इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहा है, तो कोई दोनों की उम्र के बीच 38 साल के अंतर को लेकर सवाल उठा रहा है।
आपकी क्या राय है?
क्या प्यार के लिए उम्र मायने रखती है या सिर्फ दो लोगों की सहमति ही सबसे महत्वपूर्ण है?
👇 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। See less

image