20 जून/इतिहास-स्मृति
पंडित बीरबल धर का श्रीनगर प्रवेश
भारत के नंदनवन कश्मीर ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। किसी समय काशी से भी अधिक महत्व होने के कारण पूरे देश से छात्र यहां पढ़ने आते थे। फिर वह समय भी आया जब आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी से हिन्दुओं को उजाड़ दिया; पर कश्मीर का यह इस्लामीकरण एक दिन में नहीं हुआ। शाहमीर के शासन से लेकर अफगान सूबेदार आजिम खान तक यह चलता रहा। इस दमन और धर्मान्तरण की प्रक्रिया का ही यह प्रसंग है।