मध्य प्रदेश के सागर (खुरई) में दहेज लोभियों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। रायसेन से आई बारात में वरमाला की रस्म तो खुशी-खुशी संपन्न हो गई, लेकिन फेरों से ठीक पहले दूल्हे और उसके परिवार ने अचानक ₹2 लाख नकद और पल्सर बाइक की अतिरिक्त मांग रख दी। वधू पक्ष द्वारा असमर्थता जताने पर दूल्हा बारात वापस ले गया। इसके बाद मेहंदी रचे हाथों से थाने पहुंची बहादुर दुल्हन ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है