7 Std - übersetzen

मंगेतर ने 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर कर दी हत्या
पुणे के 26 वर्षीय केतन अग्रवाल एक संपन्न परिवार से थे। परिवार का रियल एस्टेट का कारोबार था और केतन भी उसी कारोबार से जुड़े थे। कुछ महीने पहले उनकी सगाई 20 वर्षीय सिया गोयल से हुई थी। दोनों की शादी नवंबर में होने वाली थी। परिवारों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। शादी के लिए राजस्थान में करोड़ों रुपये का महल बुक किया गया था। मेहमानों की सूची बन रही थी और भविष्य के सपने सजाए जा रहे थे।
लेकिन सिया गोयल का पहले से चेतन चौधरी नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन परिवार की मर्जी से सिया की सगाई केतन से हो गई। सिया इस रिश्ते से खुश नहीं थी और केतन को अपने प्रेम संबंध के रास्ते की सबसे बड़ी बाधा मानने लगी थी।
18 जून को सिया का जन्मदिन था। उसने केतन को घूमने चलने के लिए कहा। दोनों पुणे के पास स्थित लोहगढ़ किले पहुंचे। वहां ट्रैकिंग की, घूमे-फिरे और तस्वीरें भी खिंचवाईं।
खबर आई कि केतन 400 फीट गहरी खाई में गिर गया है। इसे हादसा बताया गया। कहा गया कि फोटो खिंचवाते समय उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। परिवार और पुलिस ने पहले इसे एक सामान्य दुर्घटना माना।
लेकिन जांच के दौरान कई सवाल खड़े हो गए। पुलिस को सिया के बयानों में विरोधाभास मिला। मोबाइल फोन की जांच की गई। कॉल रिकॉर्ड और चैट खंगाली गई। धीरे-धीरे कहानी बदलने लगी।
पुलिस का दावा है कि सिया और उसके प्रेमी चेतन ने मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची थी। जन्मदिन के बहाने केतन को ले गए और मौका देखकर उसे 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। इसके बाद पूरी घटना को हादसा साबित करने की कोशिश की गई।
जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को दोनों के बीच लगातार बातचीत के सबूत मिले। पूछताछ में कई ऐसे तथ्य सामने आए जिनके आधार पर पुलिस ने सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि दोनों शादी नहीं होने देना चाहते थे और इसी वजह से केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई ग
लड़किया ओर लड़के लव अफेयर के चक्कर मे अपनी जिंदगी खराब कर लेते हे इनको किसी की प्रवाह नही हे ऐसे लोंगो को कड़ी से कड़ी सजा मिले नेता वकील कोई इनका साथ नही दे हो सकता आपके साथ मे परिवार मे भी हो यह लड़की दारु भी पीती था लड़के की माँ ने बताया उसका बॉय फ्रेंड को भी फांसी दे

image