22 Std - übersetzen

'लिफ्ट मांगकर फंसाती पत्नी, पति ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठता': पंचकूला में नशे के लिए लुटेरा बना कपल, 4 महीने में 40 लोगों से ₹4 लाख हड़पे
हरियाणा के पंचकूला में लिफ्ट के बहाने लूटपाट करने वाले शादीशुदा कपल की कहानी सामने आई है। दोनों की मुलाकात एक गोशाला में हुई थी। बातचीत बढ़ी, फिर दोनों लिव-इन में रहने लगे और बाद में परिवार की सहमति से शादी कर ली।
इसके बाद नशे की लत ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। रोजाना नशे के लिए पैसों की जरूरत पड़ने लगी तो दोनों ने लोगों को जाल में फंसाकर लूटने का रास्ता अपना लिया। करीब चार महीने में उन्होंने 40 लोगों से लगभग 4 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। हालांकि एक प्रवासी मजदूर की शिकायत ने उनके पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया।
पहले बलवान और सवनीत के बारे में जानिए….

image