3 ore - Tradurre

आगरा का खौफनाक राज! पत्नी ने बाथरूम की टाइल्स के नीचे छिपाया पति का शव, 45 दिन बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा😡
उत्तर प्रदेश के आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक 44 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके ही घर के बाथरूम की टाइल्स और सीमेंट के नीचे से बरामद किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक पिछले लगभग 45 दिनों से लापता बताया जा रहा था और उसकी पत्नी लगातार लोगों और पुलिस को यह कहती रही कि उसका पति घर छोड़कर चला गया
पुलिस जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने पत्नी के बयान पर संदेह जताया। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली और बाथरूम के फर्श की खुदाई करवाई। खुदाई के दौरान सीमेंट और टाइल्स के नीचे दबा शव बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभेज दिया गया है और पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

image