Rajasthan के दो सबसे चर्चित ह. त्याकां. डों के दोषी अब आपस में शादी करने जा रहे हैं। शुक्रवार, 23 जनवरी को Alwar जिले के बड़ौदामेव में यह शादी होगी, जिसका कार्ड भी सामने आया है। दुल्हन प्रिया सेठ है, जिसने Honey trap के जरिए अपने बॉयफ्रेंड दुष्यंत शर्मा की ह. त्या की थी, जबकि दूल्हा हनुमान प्रसाद उर्फ जैक है, जिसने अलवर में अपनी गर्लफ्रेंड और ताइक्वांडो खिलाड़ी के साथ मिलकर उसके पति और बच्चों की ह. त्या की थी। दोनों अपने-अपने मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। जयपुर की Open Jail में रहने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और यहीं से उनकी Love Story शुरू हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब 6 महीने से Live in Relationship में रह रहे थे। Highcourt के निर्देश के बाद जिला पैरोल एडवाइजरी कमेटी ने प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद को शादी के लिए पैरोल मंजूर की है। पैरोल मिलने के बाद अब दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिससे यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया है।
.
#todaynews #breakingnews #newmusic #breakingnewstoday #facebookviral #socailmedia #nonfollowersviewers— in Rajasthan