4 Std - übersetzen

सिर्फ पैर में फ्रैक्चर... ICU में भर्ती, ₹22 लाख का बिल और फिर मौत! 😡
झारखंड के लातेहार निवासी 18 वर्षीय राजू कुमार रंजन की सड़क दुर्घटना में पैर में फ्रैक्चर होने के बाद रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज में लापरवाही की, समय पर उचित देखभाल नहीं की और करीब ₹22 लाख का बिल भी वसूला। वहीं अस्पताल ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मरीज को गंभीर चोटें थीं और उपचार चिकित्सकीय मानकों के अनुसार किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के आदेश दिए हैं।
अगर जांच में लापरवाही या अनियमितता साबित होती है, तो यह केवल एक परिवार के साथ अन्याय नहीं, बल्कि निजी अस्पतालों की जवाबदेही और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा।
#jharkhand #ranchi #medicalnegligence #healthcare #newsupdate — in India.

image