14 hrs - Translate

राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपरांत देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री Amit Shah जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, सीमा पार से हो रही ड्रोन एवं नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद तथा आम नागरिकों की सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। साथ ही पंजाब की वर्तमान परिस्थितियों से संबंधित विस्तृत तथ्य एवं जनभावनाओं से उन्हें अवगत कराया तथा राज्य में शांति, सुरक्षा एवं सुशासन सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।
संतों, महात्माओं, गुरुओं एवं शहीदों की पावन धरती पंजाब आज आम आदमी पार्टी की नौसिखिया, नालायक, नाकायाब सरकार के कारण नशे, गैंगस्टरवाद, अपराध, सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद तथा बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। प्रदेश की जनता एक सुरक्षित, समृद्ध, नशामुक्त एवं विकासोन्मुख पंजाब की अपेक्षा रखती है

image