6 Std - übersetzen

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिला, जहां डीम पंचायत के शील गांव का डंडू झरना कुछ ही मिनटों में शांत जलधारा से उफनते सैलाब में बदल गया। वायरल वीडियो में झरने का अचानक बढ़ता जलस्तर और तेज बहाव दिखाई दे रहा है। हालांकि घटना में किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान नदी-नालों और झरनों से दूर रहने की अपील की है।

#kullu #himachalpradesh #himachalnews #monsoon #heavyrain #atreel #aajtaksocial #aajtakrk