4 hrs - Translate

मध्य प्रदेश के सागर जिले से आस्था और हैरत से जुड़ी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया. बहेरिया चौराहे के पास स्थित एक मंदिर में करीब 5 फीट लंबा जहरीला सांप रातभर भगवान शिव की प्रतिमा के पास कुंडली मारकर बैठा रहा. सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो भोलेनाथ के चरणों में बैठे नाग को देखकर उनके होश उड़ गए. कुछ लोगों ने इसे आस्था से जोड़कर देखा तो कई लोग डर के कारण मंदिर से बाहर निकल आए. बाद में स्नेक कैचर ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया.

घटना सागर शहर के बहेरिया चौराहे के पास स्थित एक देवी मंदिर की है. बताया जा रहा है कि रात के समय यह जहरीला सांप मंदिर में घुसा.पहले वह देवी मां और हनुमानजी की प्रतिमा के पास पहुंचा और फिर भगवान शिव की प्रतिमा के सामने जाकर शांत मुद्रा में कुंडली मारकर बैठ गया.पूरी रात सांप वहीं मौजूद रहा, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो भगवान शिव के चरणों के पास बैठे विशाल सांप को देखकर अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई. कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

#sagar #madhyapradesh #shivmandir #lordshiva #snakerescue #viralvideo #atcard #aajtaksocial #aajtakst

[Sagar Snake, Snake Around Shiva Idol, Lord Shiva Idol, Shiva Temple, Baheriya Temple, Sagar MP, Madhya Pradesh News, Snake Rescue, Cobra Rescue, Temple Viral Video, Snake in Temple, Monsoon Snake,]

image