उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ ताजगंज थाना क्षेत्र में एक पति ने सरेआम पंचायत में हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के पेट पर ताबड़तोड़ 6 वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
यह खूनी खेल तब खेला गया जब 8 महीने से मायके में रह रही पत्नी के साथ समझौते के लिए पंचायत बैठी थी और वहां हुए विवाद में पत्नी ने पति को थप्पड़ जड़ दिया था।
पंचायत में हुआ विवाद: खींचा हाथ तो पत्नी ने जड़े दो थप्पड़