3 Std - übersetzen

सफलता का रास्ता हमेशा सीधा नहीं होता। कई बार असफलताएँ ही हमें सबसे बड़ी मंज़िल तक पहुँचने की ताकत देती हैं। राजस्थान के जयपुर के रहने वाले गौरव अग्रवाल इसकी बेहतरीन मिसाल हैं।

गौरव ने IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की पढ़ाई की, लेकिन इंजीनियरिंग के दौरान एक सेमेस्टर में फेल हो गए। इसके कारण उनकी डिग्री पूरी होने में अतिरिक्त समय लगा। इसके बाद उन्होंने IIM लखनऊ से MBA किया और गोल्ड मेडल हासिल किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे हांगकांग में लगभग तीन साल तक इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में कार्यरत रहे।

image