3 Std - übersetzen

देहरादून की प्रसिद्ध वैकल्पिक चिकित्सा एवं हीलिंग विशेषज्ञ डॉ. हरलीन कौर को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में आयोजित भव्य समारोह में World Book of Records London द्वारा प्रतिष्ठित Certificate of Excellence से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें वैकल्पिक चिकित्सा, हीलिंग, आध्यात्मिक शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। पिछले 23 वर्षों से डॉ. हरलीन कौर हजारों लोगों को हीलिंग, कौशल विकास और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के माध्यम से सशक्त बना रही हैं। उनके कार्यों ने देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है।
वर्ष 2003 में उन्होंने देहरादून में Healing Energy Institute of Cosmic Sciences की स्थापना की थी। अब तक वे 5000 से अधिक विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दे चुकी हैं। रैकी हीलिंग, मेडिटेशन, एनर्जी हीलिंग, स्पिरिचुअल काउंसलिंग, टैरो और अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों में उनकी विशेष पहचान है।
ब्रिटिश संसद में मिला यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल डॉ. हरलीन कौर की उपलब्धि है, बल्कि देहरादून, उत्तराखंड और पूरे भारत के लिए गौरव का विषय है। उनकी यह सफलता उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो सेवा, समर्पण और निरंतर मेहनत के दम पर दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। 🇮🇳❤️
#drharleenkaur #worldbookofrecords #london #britishparliament #dehradun #uttarakhand

image