6 Std - übersetzen

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, महिला का एक ऑटो चालक से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि दोनों ने पहले पति की हत्या की, फिर पहचान छिपाने के लिए शव के तीन टुकड़े कर सुनसान इलाके में फेंक दिए। कई महीनों तक मामला छिपा रहा, लेकिन पति के भाई की शिकायत और पुलिस की तकनीकी जांच के बाद दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
डिस्क्लेमर
आरोपियों पर आरोप हैं, मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी

image