1 d - Translate

शिक्षा को लेकर फिर गरमाई सियासत!
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल। मुलाकात के बाद उन्होंने सोनम वांगचुक के संघर्ष को देश के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित बताते हुए उन्हें सलाम किया।
सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए केजरीवाल ने लिखा कि उन्होंने जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया और उनके हौसले को सलाम किया। साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाना चाहिए।
इस बयान के बाद शिक्षा व्यवस्था, सरकार की नीतियों और राजनीति को लेकर नई बहस छिड़ गई है। अब यह मुद्दा सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपकी इस पूरे मामले पर क्या राय है? क्या शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं, या आप इस बयान से सहमत नहीं हैं? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें।

image