करोड़पति से शादी... फिर पैसे के लिए बॉयफ्रेंड संग मिलकर कर दी हत्या!
अयोध्या में 50 वर्षीय देवेंद्र वर्मा हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय पत्नी शुभांगिनी ने करोड़ों की संपत्ति हड़पने की नीयत से पहले देवेंद्र वर्मा से शादी की। इसके बाद उसने अपने प्रेमी विपिन के साथ मिलकर हत्या की कथित साजिश रची।
जांच में सामने आया कि योजना के तहत देवेंद्र को अयोध्या बुलाया गया, जहां सुनसान स्थान पर उनके सिर पर हथौड़े से कई वार कर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी शुभांगिनी और उसके कथित प्रेमी विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।