5 hrs - Translate

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया था। डायल 112 पर तैनात सिपाही अभिषेक यादव ने जिला अस्पताल से एक बच्ची को अगवा किया। दुष्कर्म करने के साथ उसकी बेरहमी से हत्या कर लाश फेंक दी और फरार हो गया। सिपाही ने मासूम बच्‍ची के साथ ऐसी बर्बरता की है जिसे जानकर आपका खून खौल जाएगा।
घटना का खुलासा होने के बाद से लोगों में आक्रोश है। लोग सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को जब आरोपी सिपाही को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया तो वहां के स्टाफ ने उस पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई की।
पुलिस पूछताछ में आरोपी अभिषेक यादव ने बताया कि उसकी ड्यूटी मंगलवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक गोरखनाथ रोड पर स्थित चीउटहा पुल के पास लगी थी। ड्यूटी खत्‍म कर वह रात 8:30 बजे के करीब दवा लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा । वहां दिखी एक 10 वर्षीय बच्ची को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ चीऊटहा पुल के पास नदी किनारे सुनसान स्थान पर पहुंचा।

image