6 horas - Traducciones

एक महिला ने Zepto के डिलीवरी पार्टनर पर परेशान करने और जबरन घर में घुसने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के मुताबिक, सामान पहुंचाने के बाद डिलीवरी बॉय ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा। महिला ने उसे पानी की एक बोतल दे दी और साथ ले जाने को कहा।

महिला का दावा है कि पानी खत्म करने के बाद एजेंट ने दोबारा पानी मांगा और 5 मिनट के लिए घर के अंदर आने की जिद करने लगा। महिला ने उसे साफ मना कर दिया और कहा कि वह चाहे तो घर के बाहर बैठ सकता है, लेकिन वह लगातार अंदर आने का दबाव बनाता रहा।

जब महिला ने डरकर मेन गेट बंद करने की कोशिश की, तो डिलीवरी बॉय ने बार-बार डोरबेल बजाई और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगा। इस बर्ताव से डरी महिला ने तुरंत दरवाजा बंद कर लिया और सोशल मीडिया व ऐप के जरिए Zepto से शिकायत की। कंपनी की तरफ से फिलहाल यही जवाब आया है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है।

image