6 ore - Tradurre

तमिल फिल्‍मों की सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस तृषा कृष्‍णन पर आपत्त‍िजनक कमेंट करना, नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को महंगा पड़ा है। मंगलवार को जहां पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया, वहीं उनके खिलाफ छह धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस बीच, गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, उस पर सुनवाई होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। एक ओर जहां, उदयनिधी के कमेंट पर CM विजय की पार्टी TVK पुरजोर विरोध में उतर आई है, वहीं एक्‍ट्रेस और राजनेता खुशबू सुंदर ने भी X पर लंबा चौड़ा पोस्‍ट कर, उदयनिधी स्‍टालिन के 'राजनीतिक संस्‍कारों' पर सवाल उठाए हैं।
दिग्‍गज एक्‍ट्रेस और तमिलनाडु बीजेपी की नेता खुशबू सुंदर राज्य के मुख्‍यमंत्री थलपति विजय को अपना छोटा भाई मानती हैं। उन्‍होंने चैलेंज करते हुए कहा है, ' देखते हैं कि क्या स्‍टालिन अपनी गलती मानते हैं और उनमें माफी मांगने की हिम्मत है?'

image