10 करोड़ की पूरी संपत्ति भगवान सांवलिया सेठ के नाम, किसान की अनोखी भक्ति बनी चर्चा का विषय जय हो,,
राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में आस्था और समर्पण की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। डूंगरपुर जिले की आसपुर तहसील के किसान अमरजी गौतम पाटीदार ने अपनी जीवनभर की कमाई भगवान के चरणों में अर्पित कर दी। उन्होंने करीब ₹10 करोड़ मूल्य की 10.15 बीघा जमीन और अपना मकान श्री सांवलिया सेठ मंदिर मंडल के नाम दान कर दिया।
इस दान के पीछे वर्षों पुराना संकल्प था।,, किसान अमरजी गौतम ने वर्ष 2016 में अपनी पूरी संपत्ति भगवान को समर्पित करने का प्रण लिया था, लेकिन जमीन पर कर्ज, अलग-अलग खातों में दर्ज भूमि और कानूनी प्रक्रियाओं के कारण यह संकल्प तुरंत पूरा नहीं हो सका। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। पिछले 10 वर्षों में मंदिर और प्रशासनिक कार्यालयों के 100 से अधिक चक्कर लगाए और आखिरकार सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जमीन की रजिस्ट्री भगवान सांवलिया सेठ के नाम करा दी।,,,
इस दौरान कई अधिकारियों और मंदिर मंडल के पदाधिकारियों का कार्यकाल बदला, लेकिन किसान का संकल्प नहीं बदला। उनकी निष्काम भक्ति से प्रभावित होकर कई लोगों ने भी सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने कर्ज चुकाने में आर्थिक मदद की, जबकि एक अधिवक्ता ने बिना कोई शुल्क लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करवाई,,,।
अमरजी गौतम की इच्छा है कि दान की गई इस भूमि पर एक भव्य गोशाला का निर्माण किया जाए। इतना ही नहीं, रजिस्ट्री पूरी होने के बाद अब वे अपनी दिवंगत माता के 1 किलो चांदी के आभूषण भी भगवान सांवलिया सेठ को अर्पित करने की तैयारी कर रहे हैं।,,,
#sanwaliyaseth #chittorgarh #rajasthan #breakingnews #donation #devotion #viralnews #indianculture #goodnews #fbpost